फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minister in charge inaugurated

100 शैय्या अस्पताल का प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण

Thu, 09 Jan 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Minister in charge inaugurated
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के भानीपुर गांव में बुधवार को प्रभारी मंत्री जेपी निषाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधि विधान पूर्वक लोकार्पण किया। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पिछड़े लोगों के लिए काम कर रहे हैं। लापरवाही बरतने पर मूंसीलाटपुर के लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम से कहा। भानीपुर और फत्तूपुर में शौचालयों की जांच के साथ ही डीपीआरओ को 10 गांव के शौचालय की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

भानीपुर में करीब पौने चार घंटे विलंब से पहुंचे प्रभारी मंत्री ने 100 शैय्या सीएचसी का लोकार्पण किया। कहा कि क्षेत्र के लिए 2010 में जो सपना देखा जा रहा था वह अब पूरा हुआ। प्रधानमंत्री के प्रयास से अति पिछड़ी जातियों को आवास, आयुष्मान कार्ड पूछ-पूछ कर दिया जा रहा है। इस दौरान गांव में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। जर्जर तार और बिजली कटौती की ग्रामीणों ने शिकायत की, जिस पर प्रभारी मंत्री ने सही कराने का निर्देश दिया। अध्यक्षता कर रहे भदोही विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि सरकार जनता के प्रति समर्पित होकर काम कर रही है। वहीं दूसरी ओर मूंसीलाटपुर के लेखपाल की कार्यप्रणाली सही न होने पर कार्रवाई का निर्देश दिया जबकि शौचालयों की बदहाल स्थिति मिलने पर जांच करने के लिए कहा। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि सत्यापन कर जिन लोगों का कार्ड नहीं बना है उसे बनवाएं। इस मौके पर राम लोलारख सिंह, राकेश कुमार बिंद, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, आरबी पाठक, जेई मुक्तेश्वर नाथ चौबे ,एई अमित श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत नन्हे लाल बिंद, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी श्रीवास्तव, आलोक राठौर, सचिव आयुष कुमार बिंद, संतोष, प्रदीप कुमार, आलोक सिंह, अशोक यादव, गामा पांडे, ठाकुर पाल के अलावा प्रभारी इंसपेक्टर खुर्शीद अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed