फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minimum temperature increased by two degrees, heavy rain occurred in the afternoon for 10 minutes

Bhadohi News: न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा, 10 मिनट के लिए दोपहर में हुई तेज बारिश

Wed, 23 Jul 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature increased by two degrees, heavy rain occurred in the afternoon for 10 minutes
ज्ञानपुर। जनपद में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बीते चार दिनों से तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। सुबह में तेज धूप निकली, दोपहर में फिर अचानक मौसम परिवर्तन हुआ। ज्ञानपुर सहित जिले के कई क्षेत्रों में 10 मिनट के लिए तेज बारिश हुई। उसके बाद फिर से तेज धूप निकल आई। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही से उमस बरकरार है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो मंगलवार की अपेक्षा दो डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन


आसमान की ओर ताक रहे हैं किसान
बीते चार दिनों से बारिश नहीं होने से धान के खेतों में दरारें पड़ गई हैं। किसान बारिश होने की उम्मीद में आसमान की ओर ताक रहे हैं। बिजली नहीं होने से खेतों में पानी की भराई नहीं हो पा रही है। किसान मोहन सिंह, सदानंद दूबे, अनंतराम शुक्ला, नंदलाल शुक्ला, शिवनाथ पाल, विकास दूबे आदि किसानों ने कहा कि निजी नलकूपों से धान के खेतों की सिंचाई करना महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed