{"_id":"619fda645287a449883d57f9","slug":"message-of-traffic-rules-given-through-street-play-bhadohi-news-vns624538946","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया यातायात नियमों का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया यातायात नियमों का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर यातायात नियमों को पालन करने का संदेश दिया।
यातायात नियमों का पालन नहीं करने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से समय समय पर जागरूक किया जाता है। वहीं छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान का संदेश दिया है। जागरूकता कार्यक्रम में सड़क पर दुपहिया वाहन चलाते समय, हेलमेट लगा कर चलने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, नशा करके गाड़ी न चलाने एवं अपनी लेन में चलने और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, अवयस्क बच्चों को वाहन न दिलाने आदि विषयों पर एक नुक्कड़ नाटक महाविद्यालय के गेट पर किया गया। इसमें उपासना जायसवाल, तनु सिंह, मनीषा सिंह ,हेमंत तिवारी, अच्छेलाल मिश्रा, सत्यम दुबे, आशीष यादव, अंकिता मौर्या, शिवानी विश्वकर्मा, सौरभ दुबे, निशू विंद, प्रिया हरिजन ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कामिनी वर्मा ने किया। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मिशन शक्ति, महिला अध्ध्यन केंद्र एवं पुलिस विभाग के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार, यातायात प्रभारी शशिकांत यादव, प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे, डॉ.बलकेश्वर डॉ. सूर्यनाथ खरवार समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।