फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Message of harmony given through plays

सेंट मेरीज स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न (दो खबरें)

Thu, 12 Dec 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Message of harmony given through plays
नईबाजार। बुधवार को सेंट मेरीज स्कूल के बच्चों ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव में अपनी मोहक अदाओं और सुर-संगम से अभिभावकों का दिल जीत लिया। छोटे बच्चों से लेकर सीनीयर छात्र-छात्राओं ने अपनी नाटकों और लघु कथाओं के जरिए समाज में समरसता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि वाराणसी धर्म प्रांत के बिशप डा. इयूजीन जोसफ ने पूरे समय मौजूद रह कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।वार्षिकोत्सव का शुभारंभ अतिथियों के दीप प्रज्जवलन से हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने प्रेयर डांस से वंदना और अतिथियों का स्वागत छात्र-छात्राओं ने किया।
विज्ञापन

बिशप ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा पर नतमस्तक हूं। इनका उत्साहवर्धन होना चाहिए। यह इन्हें और आगे बढ़ने में मदद करेगा। किसी बच्चे के विकास में विद्यालय और अभिभावकों का बराबर का हांथ होता है। इसलिए अपने बच्चों की जिम्मेदारी केवल विद्यालय पर न छोड़ें। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने छात्र-छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें छात्राओं को शिक्षित करने पर जोर दिया। कहा कि छात्राएं शिक्षित होंगी तो अपनी ही नहीं औरों के भी सुरक्षा में सहभागी बनेंगी। लोगों को डायल 1098 के बारे में बताया।
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रूप सांग, गरबा डांडिया सांग, ये धरती कहे पुकार के, वेस्टर्न डांस के अलावा फोक डांस से अतिथियों का दिल जीत लिया। इस दौरान माता पिता का सम्मान करने, सामाजिक समरसता में सहभागी बनने का संदेश दिया। संचालन बेलाल वजीरी, श्रेष्ठ गुप्ता, शिखा दुबे, अंसारी नम्रा ने किया। प्रिंसिपल आनंद लाकरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। स्कूल प्रबंधक पीटर कोलासो, सी.थामस, भदोही पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, शमशेर खां बड्डे, विजय सोनकर, दिलीप गुप्ता, जिया वजीरी, फरहत वजीरी, राशिद अंसारी, वसीम अंसारी, खालिद जमाल, फरुख जमाल, करुणा शंकर दुबे, गिरधारी जायसवाल, राजीव मोदनवाल, मसूद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मेधावियों का हुआ सम्मान
नईबाजार। सेंट मेरीज स्कूल के वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के कक्षा दसवीं, बारहवीं और एथलेटिक्स के टापरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बारहवीं के लिए निकिता बांठियां, नम्रता बांठिया, मनिष्का गुप्ता व विशाल यादव, दसवीं के लिए फिजा खान, मो.यूसुफ व आकाश मोदनवाल को तथा एथलेटिक्स के लिए अभिनव पाठक, विपिन यादव, राहुल यादव और शिवम यादव को मुख्य अतिथिगण ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे जिनकी खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed