फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Merit list released for admission in KNPG college

केएनपीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी

Thu, 03 Dec 2020 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Merit list released for admission in KNPG college
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (एमए, एमएससी, एमकॉम ) में प्रवेश के लिए बुधवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन गेटवे पर तीन से छह दिसंबर तक प्रवेश शुल्क जमा कर आठ दिसबंर तक काउंसिलिंग कराने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

प्राचार्य पीएन डोंगरे के मुताबिक एमए हिंदी विषय में वरीयता सूची सामान्य वर्ग के लिए 58.44 से 55.67 फीसदी तक निर्धारित की गई है। ओबीसी के लिए 55.67 से 44.83 तक है। एमकॉम में सामान्य वर्ग के लिए 56.57 से 55.32, ओबीसी के लिए 55.08 से 52.76 फीसदी तक तक काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। वनस्पति विज्ञान में सामान्य के लिए 60.56 से 58.89 तक और ओबीसी के लिए 52 से 50.78 फीसदी तक, भौतिक विज्ञान में सामान्य वर्ग के लिए 62.89 से 60.39 फीसदी और ओबीसी के लिए 55.28 से 53.33 फीसदी, रसायन विज्ञान में सामान्य के लिए 66.44 से 64.83 फीसदी, ओबीसी के लिए 62.83 से 61.05 फीसदी, जंतु विज्ञान में सामान्य वर्ग के लिए 66.06 से 65.50 फीसदी तक, ओबीसी के लिए 64.22 से 62.44 फीसदी तक, गृहविज्ञान में 61.44 से 60.39 फीसदी और ओबीसी के लिए 55.50 से 54.28 फीसदी तक और चित्रकला में 52. 61 फीसदी से 50.28 फीसदी तक के अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

रोवर्स रेंजर्स में आवेदन तीन से
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स के लिए आवेदन तीन दिसंबर से लिए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को 10 दिसंबर तक आवेदन फॉर्म जमा करने का निर्देश दिया गया है। एनसीसी और एनएसएस में आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को रोवर्स रेंजर्स में आवेदन न करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed