फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mercury dropped three degrees, life disrupted due to cold winds

Bhadohi News: पारा तीन डिग्री गिरा , सर्द हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 31 Dec 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped three degrees, life disrupted due to cold winds
ज्ञानपुर। जनपद में अचानक से शनिवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 16.5 डिग्री तक पहुंच गया। जिसके कारण सर्द भरी हवाएं तेजी से चली और गलन में वृद्धि हुई। शनिवार को थोड़ी देर के लिए भगवान भाष्कर के दर्शन हुए। आसमान में बादल छाए रहे। वहीं गलन भरी हवाएं जीना दुश्वार कर दिया। ठंड के कारण लोग ठिठुरते रहे। शनिवार को कोहरे का प्रभाव नहीं देखा गया। मौसम विभाग ने तीन जनवरी तक हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

धूप न खिलने के कारण लोगों को परेशानी और बढ़ गई। दिन भर लोग घरों में दूबके रहे। सर्द भरी हवाएं चली, ये सेहत के लिए नुकसान देह है। जरासी लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ रहे हैं। बदलते मौमस में सतर्कता बेहद जरुरी है। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद भी नहीं है। शाम होते ही ग्रामीण अंचलों के मार्गों पर सन्नाटा पर गया, ठंड के कारण लोग अलावा से सटे रहे। जिला चिकित्सालय में भी अलावा की व्यवस्था रही। चटकी चौराहे पर जल हरे अलाव के चलते ठंड से राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को करीब अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक लुढ़का रहा, जो 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। बताया कि यह मौसम खेती किसानी के दृषिकोण से बेहदफायदे मंद है। ठंड बढ़ने के बाद किसानों को आलू की फसल की निगरानी रोजना करनी चाहिए। रोग का लक्षण दिखने पर तत्काल विशेषज्ञ के सलाह पर दवा का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed