{"_id":"6349ba28533a6c332542a286","slug":"medicines-done-health-test-of-leprosy-patients-bhadohi-news-vns6790854125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी दवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन के तत्वावधान में कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों की सेवा के लिए शुक्रवार को पिपरिस जीवनदीप कुष्ठ आश्रम में चिकित्सा कैंप लगाया गया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने कुष्ठ रोगियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं दीं।
शिविर में कुष्ठ रोगियों के घाव पर मरहम-पट्टी व शल्य चिकित्सा के साथ-साथ अनुभवी चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। परीक्षण में रक्तचाप, मधुमेह की जांच के साथ-साथ आधुनिक तकनीक से 19 तरह की रक्त जांच भी की गई। रोगियों के परामर्श के अनुसार इंजेक्शन और दवाएं भी दी र्गइं। रोगियों का परीक्षण डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. प्रिया, संतोष रानी, अशोक कुमार, राहुल सिंह, संतोष कुमार ने किया। शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री सत्यशील जयसवाल और समाजसेवी प्रकाश चंद जायसवाल ने किया।
कैंप में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रकाश पाल ने बताया कि शारीरिक रूप से अक्षम कुष्ठ रोगियों को वैसाखी, स्टिक, वॉकर इत्यादि भी वितरित किए गए। फाउंडेशन के संयोजक प्रवीण गुंजन ने संगठन के उद्देश्यों एवं आगामी कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। कैंप में राकेश तिवारी पप्पू, तरुण शुक्ला, पप्पू तिवारी, विनय कुमार वैश्य, दिलीप गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, रितेश तिवारी, स्नेहलता श्रीवास्तव, रेखा सिंह, आशीष सिंह, राजीव मोदनवाल, संदेश योगी आदि रहे।