{"_id":"6a04e19605462ab7aa0b67c6","slug":"medical-bypass-work-will-begin-today-10-people-removed-encroachments-themselves-bhadohi-news-c-190-1-bal1002-163827-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आज से मेडिकल बाईपास का कार्य होगा शुरू, 10 लोगों ने खुद हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आज से मेडिकल बाईपास का कार्य होगा शुरू, 10 लोगों ने खुद हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल से एनएच-31 माल्देपुर तक प्रस्तावित मेडिकल बाईपास का कार्य बृहस्पतिवार को शुरू होगा। सीआरओ त्रिभुवन संग लोकनिर्माण विभाग की टीम ने बुधवार को मार्ग का निरीक्षण किया।
सीआरओ के निर्देश के बाद 10 लोगों ने चिह्नांकन के बाद से स्वयं अतिक्रमण हटा लिया है। 2.41 किलोमीटर लंबे बाईपास का अधिकारियों ने पैदल चलकर मार्ग के संरेखण का मिलान किया। सीआरओ ने बताया कि रोड की चौड़ाई 12 मीटर होगी। बताया कि मेडिकल बाईपास का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार से एक किलोमीटर दूरी तक कार्य प्रारंभ होगा, क्योंकि इसका अधिग्रहण नहीं किया जाना है। कटहल नाले पर एक पुल बनाया जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से मेडिकल बाईपास सरकार द्वारा रोड स्वीकृत किया गया है। टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। बाईपास की निर्माण लागत 34 करोड़ है। इस मौके पर लोविनि के एक्सईएन इं. केशरी प्रकाश, संतोष सिंह व राजस्व की टीम मौजूद रही। संवाद