{"_id":"572f9cb24f1c1b735f5cd3e3","slug":"mbbs-student-s-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस छात्र का शव उतराया मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस छात्र का शव उतराया मिला
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Mon, 09 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बरजीकला में शनिवार को स्नान के दौरान डूबे एमबीबीएस छात्र सत्यम चौबे का शव रविवार को दोपहर में बबुरा गांव के समीप गंगा में उतराया मिला। खबर मिलने पर एसडीएम और सीओ औराई भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव गंगा से बाहर निकलवाकर परिवार को सौंपा। शव बाहर आते ही परिवार में फिर कोहराम मच गया।
शनिवार को सुबह गंगा में एमबीबीएस के छात्र 24 वर्षीय सत्यम चौबे और उसके दो साथी स्नान करते समय डूबने लगे थे। दो साथी तो किसी तरह बाहर निकल आए, पर सत्यम गंगा में डूब गया। गोपीगंज थानाध्यक्ष हरिवंश यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से सत्यम को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक गोताखारों को शव तलाशन में सफलता नहीं मिल सकी। इससे रात होने पर बैरंग लौट आए। इसके बाद परिवार के लोगों ने गंगा में शव पूरी रात तलाश कराया। उन्हें भी शव नहीं मिल सका। रविवार को बबुरा गांव के सामने शव उतराया मिला। युवक के डूबने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।