फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mastermind caught in Yogendra Singh murder case

Bhadohi: योगेंद्र सिंह हत्या मामले में पकड़ा गया मास्टरमाइंड, पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बुलाए थे शूटर

Tue, 29 Oct 2024 05:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 29 Oct 2024 05:25 PM IST
सार

ज्ञानपुर के योगेंद्र सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्या के पीछे सालों पुरानी रंजिश है। हत्या कराने वाले सख्श ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए दोस्त की मदद से भाड़े के शूटर बुलाए और हत्याकांड को अंजाम दिलवाया। मामले में मास्टरमाइंड पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
Mastermind caught in Yogendra Singh murder case
हत्या मामले में पकड़ा गया मास्टरमाइंड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ज्ञानपुर के योगेन्द्र बहादुर सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा किया और बताया कि पिता की हत्या का बदला लेने के लिए भाड़े के शूटरों से हत्या कराई गई थी। बताते चलें कि  27 साल पहले पिता की हत्या का बदला लेने के लिए युवक ने अपने दोस्त की सहायता से भाड़े के दो शूटरों के द्वारा योगेन्द्र सिंह की हत्या करायी थी। हत्यारे शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने हत्या के मास्टरमाइंड और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन




 
पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने अनुसार अमिलौरी निवासी योगेन्द्र बहादुर सिंह की हत्या के बाद पांच टीमों का गठन किया गया था। टीमें जौनपुर, प्रयागराज और प्रतापगढ़ जैसे जिलों में दबिश देकर हत्यारों की सुराग तलाश रही थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल और मृतक प्रधानाचार्य के घर जाने वाले सीसी कैमरों की निगरानी की। जिससे अहम सुराग हाथ लगे। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल मास्टरमाइंड सौरभ सिंह निवासी चिल्ला शिवकुटी, प्रयागराज के साथ उसके दोस्त मो. कलीम निवासी रूदापुर, फाफामऊ प्रयागराज को वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर चकपड़वना के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


हत्या का मास्टरमाइंड सौरभ सिंह 1997 में इन्द्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता स्व. अजय बहादुर सिंह का पुत्र है। 1997 में नियुक्ति के कुछ ही दिन बाद उनकी हत्या कर दी गयी थी। पुलिस की पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे। हत्या के मास्टरमाइंड सौरभ सिंह ने बताया कि उसने अपनी पिता की हत्या का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि घटना के एक महीने पहले से प्रधानाचार्य की दो वाहनों से रेकी की जा रही थी। जिसमें एक वाहन हत्या के मास्टरमाइंड सौरभ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed