Bhadohi: राजगीर मिस्त्री की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के सहसेपुर गांव में रविवार शाम सात बजे के करीब राजगीर मिस्त्री विजय बिंद (45) पुत्र रामचंद्र बिंद निवासी तिलठी मिर्जापुर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर दिया। पुलिस अभिरक्षा में उसे वाराणसी रेफर किया गया।
एएसपी राजेश भारती और सीओ औराई मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया मिर्जापुर के चील्ह थानाक्षेत्र के तिलठी नयेपुर गांव निवासी विजय बिंद सहसेपुर गांव निवासी मिठाई सिंह के यहां मकान का प्लास्टर कर रहा था। शाम पांच बजे मिस्त्री ने जाने की बात कही, जिसको लेकर मिठाई लाल के भाई के बीच कहासुनी हो गई।
उसी दौरान मिठाई लाल ने धारदार हथियार से विजय के गले पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मिस्त्री के साथ काम कर रहे मजदूर संजय सिंह ने भी पुलिस के समक्ष बयान दिया कि विजय को मिठाई सिंह ने चाकू से गले पर मारा।
वहीं आरोपी मिठाई लाल ने भी खुद भी चाकू मार लिया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस अभिरक्षा में उसे वाराणसी रेफर किया गया। घटना के बाद एएसपी और सीओ मयफोर्स सहसेपुर गांव पहुंचे। ग्रामीणों से घटना के बारे में बयान दर्ज किया। मामले की खबर मिस्त्री के परिवार वालों को भी पुलिस ने दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मिस्त्री की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। एएसपी और सीओ को मौके पर भेजा गया है। मिठाई लाल संग दो अन्य आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। ।