फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman's body was found landed in the well

कुएं में उतराया मिला विवाहिता का शव

Wed, 15 Jun 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body was found landed in the well
थानाक्षेत्र के भागीरथीपुर गांव में मंगलवार की सुबह कुएं में विवाहिता का शव उतराया मिला। जिसकी शिनाख्त गांव की फोटो देवी (27) पत्नी बृजेश कुमार बिंद के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही कुएं के समीप भीड़ जुट गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

घोरहां गांव निवासी घनश्याम बिंद ने चार साल पूर्व अपनी बेटी फोटो की शादी भागीरथीपुर गांव निवासी बृजेश कुमार बिंद से की थी। मंगलवार को सुबह जब कुएं पर ग्रामीण पानी लेने गए तो फोटो का शव उतराया मिला। ससुराल वालों का कहना है कि भोर में फोटो पानी लेने गई थी। आशंका जताई कि पानी खिंचने के दौरान वह कुएं में गिर गई। अभी उसे कोई बच्चे नहीं थे। कुछ माह के गर्भ से थी। जानकारी मिलते ही मृतका की मां रेशमा बिंद थाने पहुंच गईं। तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। ससुराल पक्ष के लोगों ने मारकर कुएं में फेंक दिया। खबर मिलने पर प्रभारी निरीक्षक दुर्गागंज चित्रकूट पुरी और उप निरीक्षक अजय राय मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई होगी। मौके पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed