फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman commits suicide by hanging herself with a sari her parents accuse her

Bhadohi News: साड़ी के फंदे से झूलकर विवाहिता ने खुदकुशी, मायके वालों ने लगाया आरोप, पुलिस तफ्तीश में जुटी

Sun, 13 Apr 2025 08:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 13 Apr 2025 08:39 PM IST
सार

सरायछत्रशाह गांव में उस वक्त हलचल मच गई जब विवाहिता के खुदकुशी की सूचना मिली। घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। मृतका के मायके वालों ने मारपीट का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा दिया है और तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself with a sari her parents accuse her
घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भदोही कोतवाली क्षेत्र के सरायछत्रशाह गांव में रविवार को सुबह 11 बजे एक विवाहिता ने साड़ी के फंदे से झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। घटना से गांव में खलबली मच गई। सीओ भदोही के नेतृत्व में पहुंची फील्ड यूनिट ने जांच-पड़ताल किया। मायके वालों ने मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए ससुराली जनों पर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सरायछत्रशाह गांव निवासी अजय यादव का पूरा परिवार मुंबई रहता है। उसकी पत्नी पूजा देवी दो बच्चों संग घर पर ही रहती थी। रविवार को सुबह 11 बजे बच्चों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। शोर मचाने पर जब लोगों ने खिड़की से झांका तो पूजा 25 साड़ी के फंदे से झूल रही थी। यह खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी भदोही एके मिश्रा पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे।
विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि मृतका काफी बीमार रहती थी। इससे परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया होगा। मायके वालों ने मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया। मोढ़ चौकी इंजार्ज एस खान ने बताया कि मृतका को एक चार वर्ष का बेटा और डेढ़ वर्ष की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीओ भदोही एके मिश्रा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओ पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed