फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married's death in Abuja Hall, accused of murder

अबूझ हाल में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 15 Jul 2021 05:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Married's death in Abuja Hall, accused of murder
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के नीबी गांव में बुधवार की रात विवाहिता पूजा मिश्रा (28) की मौत अबूझ हाल में हो गई। जानकारी पर पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। घर वालों ने बताया कि पति विनय कुमार मुंबई में रहकर कार्य करता है। लॉकडाउन के कारण एक माह से घर पर ही रह रहा था। रात में पति-पत्नी खाना खाकर कमरे में सोए थे सुबह जाग होने पर पता चला कि पत्नी पूजा मिश्रा मृत हालात में पड़ी है। पति के शोरगुल मचाने पर परिजनों ने कमरे में पहुंच कर इलाज की व्यवस्था में लगते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतका का मायका सुपैल-कोछियां में है। सूचना मिलने पर पिता रामआसरे ने थाने में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने पर अड़े रहे। प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर मौत की हकीकत सामने आएगी। मृतका दो बच्चों की मां है। थाने पर दोनों पक्षों में चल रही पंचायत में कोई निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed