{"_id":"5e7f731f8ebc3e76a820f6ed","slug":"marriage-lawn-tent-business-affected-by-lockdown-bhadohi-news-vns518025510","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन से मैरिज लॉन, टेंट व्यवसाय प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन से मैरिज लॉन, टेंट व्यवसाय प्रभावित
विज्ञापन
भदोही। कोरोना के कहर से 21 दिन के लॉकडाउन से भदोही जिले के कालीन व्यवसाय के साथ साथ अन्य व्यवसायों पर भारी असर पड़ा है। विशेष रूप से शादी के मैरिज लॉन और टेंट हाउस संचालकों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। लोगों में इस बात का भय है कि यदि कहीं यह स्थिति लंबा खिंचा तो निश्चित रूप से मध्यम से गरीब तबके पर व्यापक असर होगा।
टेंट हाउस व्यवसायी शफीक अहमद ने बताया कि प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू से लेकर अब तक उनके पास आठ वैवाहिक कार्यक्रमों की बुकिंग थी। सब से सब कैंसल कर दिए गए हैं। चौरी रोड स्थित स्टार गैलेक्सी मैरिज लॉन में 24 से 31 मार्च तक कुल 6 शादियां होनी थीं जिन्हें हालातों को देखते हुए निरस्त कर दिया गया है। संचालक सेराज खालसा ने बताया कि अप्रैल माह की बुकिंग रोक दी गई है। कहा कि इससे उनका भारी नुकसान तो हुआ ही है एक शादी होने पर कम से कम 50 मजदूरों की कुछ आमदनी हो जाती है। ऐसे में उनकी व्यथा को समझा जा सकता है।
जानकारी हो कि शहर में एक दर्जन से अधिक वैवाहिक लान हैं जिनमें कुल 15 मार्च से 15 अप्रैल तक कुल 48 विवाह संपन्न होने थे लेकिन सब के सब टल चुके हैं। मैरिज हॉल संचालक कफील अहमद मोनू ने कहा कि एक विवाह के 25 से 30 हजार तक रेट है इससे नुकसान का आकलन किया जा सकता है। कुल मिलाकर कोरोना से मुख्यत: मजदूर वर्ग के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
--