फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Markets open even during Corona curfew

कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी खुल रहे बाजार

Sat, 22 May 2021 07:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Markets open even during Corona curfew
कोरोना संक्रमण काल में जारी कोरोना कर्फ्यू का जिले में सख्ती से पालन नहीं हो पा रहा है। वहीं कोविड नियम तार-तार कर रोजाना बाजार खुल रहे हैं। हालांकि कुछ व्यापारियों पर हुई कार्रवाई को छोड़ दिया जाए तो कमोबेश जिले की पुलिस कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन के मामलों में पूरी तरह से शांत होकर बैठी हुई है। दिन में 11 बजे के बाद भी बाजारों में भारी भीड़ संक्रमण का खतरा बढ़ा रही है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में तेजी से बढ़ें संक्रमितों और मौत की संख्या दोनों को देखते हुए शासन की ओर से आगामी 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया गया है। बता दें कि मई के शुरूआती सप्ताह में पुलिस के साथ व्यापारियों ने भी सतर्क दिखे, लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता गया लापरवाही बढ़ती गई। इस क्रम में शनिवार को ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, सुरियावां सहित अन्य नगरों व बाजारों में सुबह-शाम उमड़ी भीड़ में लोगों में सामाजिक दूरी तार-तार होती दिखी। इस दौरान आम जन की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से सुबह आठ से 11 बजे तक किराना सहित कुछ जरूरी दुकान खोलने का निर्देश दिया गया है, लेकिन बाजारों में ऐसा नहीं हो रहा है। अधिकतर दुकानें समय से पहले खुल रही और बाद में बंद हो रही हैं। पाली, गड़ेरियापुर, महजूदा, जंगीगंज सहित अन्य बड़े बाजारों में आधा शटर खोलकर दुकानदारी हो रही है। पुलिस की भी इसमें मौन सहमति मिल रही है। दुकानों पर बढ़ रही भीड़ के कारण संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed