फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   March taken out for Dhantulsi-Dengurpur concrete bridge

Bhadohi News: धनतुलसी-डेंगुरपुर पक्का पुल के लिए निकाला मार्च

Mon, 01 Jan 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
March taken out for Dhantulsi-Dengurpur concrete bridge
सीतामढ़ी। तीन ओर गंगा से घिरे कोनिया क्षेत्र के धनतुलसी डेंगुरपुर गंगा में पक्का पुल निर्माण की मांग तेज हो गई है। रविवार को धनतुलसी से सीतामढ़ी गेट तक पैदल मार्च निकाला गया। लोगों ने आम चुनाव के पहले पक्के पुल का शिलान्यास करने की शासन-प्रशासन से मांग की। इस आशय का पत्र एसडीएम भान सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

कोनिया के लोगों ने 12 किलोमीटर तक मार्च किया। इसमें सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने शिरकत की और पुल निर्माण की मांग की। रैली में पैदल दो पहिया चार पहिया के साथ हाथों में झंडा बैनर पोस्टर के साथ सुबह 10 बजे धनतुलसी से सीतामढ़ी के लिए निकले। तय निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोगों का यह कारवां धनतुलसी यूनियन बैंक से जब चला तो क्षेत्रीय लोगों का सहयोग मिलता गया। धनतुलसी गंगा पर पक्के पुल के समर्थन मे युवाओं, व्यापारियों के साथ आम लोगों का समर्थन मिला। लोगों ने कहा कि धनतुलसी-डेंगुरपुर गंगा घाट पर पीपा पुल के स्थान पर पक्के पुल की मांग लम्बे समय से चली आ रही है, हर बार चुनावों के पहले राजनीतिक दलों के नेता वादा तो करके जाते हैं, लेकिन चुनाव बाद वादा भूल जाते हैं। सरकार के कई नेता सार्वजनिक रुप से पक्का पुल निर्माण की बात कही है, लेकिन पुल निर्माण की कवायद तक नहीं हो सकी। इस दौरान चन्द्रबली चौबे, पवन तिवारी, नितेश सिंह, मंटू पांडेय, सतीश सिंह, राघवेंद्र दुबे, कमलेश उपाध्यक्ष, यशवंत यादव, विपिन पांडेय, सुनील हरिजन, गुड्डू नेता, राजू, अंशु, विकास, धनंजय सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed