{"_id":"67f031ac9e205400f6016667","slug":"map-passed-by-changing-boundary-of-land-case-filed-against-two-persons-including-lekhpal-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-124345-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जमीन की चौहद्दी बदलकर पास कराया नक्शा, लेखपाल समेत दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जमीन की चौहद्दी बदलकर पास कराया नक्शा, लेखपाल समेत दो पर केस
विज्ञापन
ज्ञानपुर के लखनो गांव निवासी एक व्यक्ति ने लेखपाल से मिलीभगत कर जमीन की चौहद्दी बदलकर नक्शा पास करा लिया।
जांच में गड़बड़ी मिलने पर नक्शे को निरस्त कर दिया गया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर आरोपी लेखपाल गरिमा सचान एवं दीपक कुमार शुक्ला के खिलाफ बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।
गोपीगंज के बड़ागांव निवासी कौशल कुमार दूबे ने तहरीर में बताया कि लखनों में उसकी आराजी नंबर 863 में जमीन है। विपक्षी दीपक कुमार शुक्ला ने फर्जी एवं कुटरचित कागजात तैयार करा लिया।
इसके बाद उसकी जमीन की चौहद्दी को गलत दिखाकर 52.5 वर्गमीटर से अधिक भूमि 110 वर्ग मीटर पर रिपोर्ट लगाकर नक्शा पास करा लिया। इसमें लेखपाल गरिमा सचान ने भी फर्जी रिपोर्ट लगाई। पीड़ित ने नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र से मामले की जांच की मांग की। जांच में पाया गया कि गलत चौहद्दी व गलत रकबा दिखाकर नक्शा पास कराया गया है।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के आधार पर स्वीकृत नक्शे को निरस्त कर दिया है। पीड़ित ने बताया कि उक्त प्रकरण में डीएम ने आरोपी लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश दिया है।
लेकिन अभी तक तहसील स्तरीय अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रभारी निरीक्षक विष्णुप्रभा सिंह ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रजिस्ट्री में भष्ट्राचार के मामले में त्वरित कार्रवाई की जाती है। शासन के निर्देशानुसा ही मामले में छानबी की जाती है।