फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Man dies after falling from roof while cutting tree branch

Bhadohi News: पेड़ की डाली काटते समय छत से नीचे गिरे व्यक्ति की मौत

Wed, 26 Aug 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Man dies after falling from roof while cutting tree branch
मृतक उमाशंकर बिंद। फाइल फोटो
थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी उमाशंकर बिंद (55) की सोमवार की देर शाम पेड़ डाली काटते समय नीचे गिरने से मौत हो गई। वे छत पर खड़ा होकर डाली काट रहे थे। इस बीच एक मोटी डाली के टकराने से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के मुताबिक हिम्मतपुर गांव निवासी उमाशंकर बिंद मुंबई में रहकर जीविकोपार्जन करते थे। करीब दो माह पहले वह गांव आए थे और अपने घर के दूसरे मंजिल का निर्माण कराया था। घर के ऊपर नीम के पेड़ की एक डाली आ रही थी। सोमवार रात वह पेड़ की डाली काट रहे थे। इसी दौरान डाली काटते समय वह पेड़ की एक मोटी डाली से टकरा गए और असंतुलित होकर नीचे जमीन पर गिर पड़े। हादसे में उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें रात में ही भदोही के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उमाशंकर को मृत घोषित कर दिया। उमाशंकर बिंद के दो बेटे हैं, जो मुंबई में रहकर काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों के अनुसार उमाशंकर परिवार के लिए जीविकोपार्जन का सहारा थे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रधान संदीप कुमार बिंद ने परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed