{"_id":"6055a46972e2dd42917da49b","slug":"man-died-by-container-in-bhadohi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मई में होनी वाली थी शादी, कंटेनर से दबकर युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मई में होनी वाली थी शादी, कंटेनर से दबकर युवक की हुई मौत
Sat, 20 Mar 2021 12:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के लाला नगर टोल पर शुक्रवार की रात कंटेनर से दबकर रामकुमार यादव(24) की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, औराई थाना क्षेत्र के सुलताना पुर अहिमनपुर खमरिया निवासी रामकुमार यादव निजी तौर पर वाहन मे फास्टटैग लगाने का काम करता था। शुक्रवार की रात कंटेनर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद चालक जहा वाहन छोड़कर भाग निकला। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और वाहन को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस कार्रवाई कर रही है। युवक पांच भाई बहनों मे सबसे छोटा था। मई में उसकी शादी भी पड़ी थी।
विज्ञापन