फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Man died after injured in Scorpio collision in bhadohi

Bhadohi News: स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल शख्स आठ दिन तक लड़ता रहा जिंदगी की जंग, इलाज के दौरान हुई मौत

Wed, 05 Mar 2025 09:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 05 Mar 2025 09:19 PM IST
सार

Bhadohi Latest News : भदोही जिले में सड़क हादसरे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Man died after injured in Scorpio collision in bhadohi
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास जंगीगंज धनतुलसी मार्ग पर 24 फरवरी की रात में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शख्स का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के बहपूरा टेढी गांव निवासी जयप्रकाश यादव (41) प्रयागराज के बरौत बाजार स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आउटसोर्सिंग के अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। 24 फरवरी को वे ड्यूटी से अपने घर बाइक से जा रहे थे। इस बीच बनकट गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास रात लगभग 8 बजे सामने से आ रही पिकअप ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे बाइक सहित सड़क पर गिर गए। 
विज्ञापन


जोरदार टक्कर में उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोटें आईं थीं। वहीं उनके एक पैर की हड्डी भी टूट गई थी। परिजन उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार की देर रात उनकी मौत हो गई। मृतक एक पुत्र और दो बेटी के पिता थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी बबिता, मां गुलाब देवी, पिता लालता प्रसाद यादव, भाई माया यादव सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले में परिजनों ने कोईरौना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है। शख्स की मौत के बाद गांव के पूर्व प्रधान शिवचंद्र शुक्ला समेत अन्य लोगों ने शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed