फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Maharaja Rangers and Devnathpur won the match

महाराजा रेंजर्स और देवनाथपुर ने जीता मैच

Tue, 04 Jan 2022 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Rangers and Devnathpur won the match
जिला हॉकी संघ की ओर से स्टेडियम मूंसीलाटपुर में मंगलवार को हॉकी लीग का आगाज हो गया। लीग में शामिल चार टीमों ने एक दूसरे को हराने के लिए पसीना बहाया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम भदोही अश्वनी पांडेय और विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी सिराजुद्दीन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच यंग ब्वॉयज क्लब देवनाथपुर और स्टेडियम एकादश के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम एकादश 7-6 से हार गई। यंग ब्वॉयज की तरफ से शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल चंद्र कुमार बिंद ने किया। वहीं दूसरा मैच महाराजा रेंजर्स ज्ञानपुर और एवरग्रीन क्लब मूसी के बीच खेला गया। जिसमें महाराजा रेंजर्स ने एवरग्रीन क्लब को 3-0 से पराजित कर पूरे अंक हासिल किए। महाराजा रेंजर्स की ओर से किशन सरोज ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए। अंपायर की भूमिका में प्रदीप मौर्या, ओम प्रकाश यादव, संजय गौतम रहे। इस मौके पर जिला हॉकी संघ के सचिव राजकमल, रामराज, मुनव्वर हुसैन, बिंदु सिंह, पूजा यादव, वीरेंद्र यादव, कौशल व रमेश गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed