फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mahakumbh: Barriers will be installed at five holding areas and eight places

महाकुंभ : पांच होल्डिंग एरिया और आठ जगहों पर लगेंगे बैरियर

Mon, 30 Dec 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Barriers will be installed at five holding areas and eight places
ज्ञानपुर। प्रयागराज के संगम तट पर होने वाले महाकुंभ को लेकर जिले में हाईवे पर विशेष इंतजामों के साथ विशेष निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

हाईवे पर जिले की 42 किमी के दायरे में पांच होल्डिंग एरिया बनेंगे। वहीं आठ जगहों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जाएगी। पुलिस ने रूट डायवर्जन चार्ट भी तैयार कर लिया गया है।
आगामी 13 जनवरी से प्रयागराज के संगम तट पर महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। महाकुंभ को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही है।
प्रयागराज से सटा होने के कारण भदोही जिले में विशेष तौर तैयारियां करने के साथ ही सुरक्षा के भी चाक चौबंद व्यवस्था किये जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। इसको लेकर विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं। खासकर हजारों की संख्या में इधर से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने और उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी होल्डिंग एरिया बनाए जाने के साथ अस्पतालों को अलर्ट मोड में डाला गया है।
विज्ञापन

वहीं जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग भी होगी। यातायात व्यवस्था को देखते हुए हाईवे पर लालानगर टोल प्लाजा और औराई चौराहा पर क्रेन मौजूद रहेगी। इसके अलावा बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन चार्ट भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed