फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Maha Kumbh: Route of 10 pairs of trains passing through Gyanpur Road changed

महाकुंभ : ज्ञानपुर रोड से होकर चलने वाली 10 जोड़ी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

Tue, 14 Jan 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh: Route of 10 pairs of trains passing through Gyanpur Road changed
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर ज्ञानपुर रोड होकर चलने वाली लम्बी दूरी की 10 जोड़ी ट्रेनों को अब परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। महाकुंभ मेले को लेकर ट्रेनों का प्रयागराज जं. स्टेशन के स्थान पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव के साथ मार्ग परिवर्तन कर किया गया है। यह सभी ट्रेनें 28 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दानापुर से चलने वाली दानापुर-उधना एक्सप्रेस 26 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-मिर्ज़ापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इससे यह ट्रेनें ज्ञानपुर रोड और प्रयागराज जंक्शन नहीं जाएंगी। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रात 12.45 से छूटेगी। इसी तरह उधना से 25 फरवरी तक चलने वाली उधना-दानापुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्ज़ापुर-पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं पटना से 14 जनवरी से 25 फरवरी तक चलने वाली पटना-एरणाकुलम एक्सप्रेस निर्धारित परिवर्तित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-मिर्ज़ापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा छपरा से 21 फरवरी, 2025 तक चलने वाली छपरा-जालना विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी जं.-मिर्ज़ापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर, जालना से 15 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक चलने वाली जालना-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्ज़ापुर-वाराणसी जं.-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। पुणे से 13 जनवरी से 24 फरवरी तक चलने वाली पुणे-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्ज़ापुर-बनारस के रास्ते चलाई जाएगी।
बनारस से 15 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाली बनारस-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बनारस-मिर्ज़ापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते और रांची से 15 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाली रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पं० दीन दयाल उपाध्याय जं.-मिर्ज़ापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलेगी। वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 21 फरवरी तक चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्ज़ापुर-पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते और अहमदाबाद से 12 जनवरी से 23 फरवरी, तक चलने वाली अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्ज़ापुर-पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह पटना से 14 जनवरी से 25 फरवरी तक चलने वाली पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पं० दीन दयाल उपाध्याय जं.-मिर्ज़ापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
वहीं दादर से 27 फरवरी तक चलने वाली दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्ज़ापुर-वाराणसी जं.-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। बलिया से 28 फरवरी तक चलने वाली बलिया-दादर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी जं.-मिर्ज़ापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर, गोरखपुर से 28 फरवरी तक चलने वाली गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी जं.-मिर्ज़ापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर, रामेश्वरम से 15 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाली रामेश्वरम-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्ज़ापुर-बनारस के रास्ते चलाई जाएगी।

वहीं बनारस से 12 जनवरी से 23 फरवरी तक चलने वाली बनारस-रामेश्वरम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बनारस-मिर्ज़ापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। बताया कि यह सभी ट्रेनें ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed