फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Magic bike hits young man riding bike, dies

Bhadohi News: बाइक सवार युवक को मैजिक ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 27 Oct 2024 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Magic bike hits young man riding bike, dies
कोतवाली क्षेत्र के औराई-मिर्जापुर मार्ग पर सहसेपुर के पास एक बाइक सवार युवक को मैजिक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक सवार मिर्जापुर के सिखड़ भिस्कुरी का रहने वाला था। वह मछली का व्यापार करता था। शनिवार की सुबह वह महराजगंज बाजार से मछली लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के सिखड़ भिस्कुरी निवासी बाबूलाल पुत्र रमेश सोनकर (26) मछली का व्यापार करता था। शनिवार की दोपहर वह महाराजगंज क्षेत्र से मछली खरीद कर मिर्जापुर अपने फूफा के यहां जा रहा था। अभी वह औराई-मिर्जापुर मार्ग के सहसेपुर गांव के सामने पहुंचा ही था कि सामने से आ रही एक मैजिक की चपेट में आ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस 108 की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि बाबूलाल अपने पिता का इकलौता लड़का था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह मिर्जापुर जिले के लोहिया तालाब निवासी अपने फूफा रमेश चंद्र के यहां रहकर व्यापार करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूलाल की मौत की खबर सुनकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई पहुंचे और दहाड़े मार कर रोने लगे। पुलिस ने बाबूलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मौका देखकर मैजिक चालक भाग गया। पुलिस मैजिक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed