{"_id":"671cee3b6a9c4df260076ae1","slug":"magic-and-bike-collide-in-bhadohi-young-man-dies-mourning-prevails-among-the-family-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले बुझ गया घर का इकलौत चिराग : मैजिक और बाइक में टक्कर, युवक की मौत; परिजनों में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले बुझ गया घर का इकलौत चिराग : मैजिक और बाइक में टक्कर, युवक की मौत; परिजनों में छाया मातम
Sat, 26 Oct 2024 06:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 26 Oct 2024 06:58 PM IST
सार
Bhadohi News : हादसे की सूचना पाकर मौके पर औराई कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। दिवाली के पहले हुई इस घटना से परिजनों के साथ पड़ोसी भी मर्माहत दिखे।
विज्ञापन
राजकीय ट्रॉमा सेंटर के बाहर बिलखती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के औराई-मिर्जापुर मार्ग पर सहसेपुर के पास एक बाइक सवार की मैजिक में टक्कर होने मौत हो गई। बाइक सवार मिर्जापुर के सिखड़ भिस्कुरी निवासी था। वह मछली का व्यापार करता था। शनिवार की सुबह वह महराजगंज बाजार से मछली लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के सिखड़ भिस्कुरी निवासी बाबूलाल पुत्र रमेश सोनकर (26) मछली का व्यापार करता था। शनिवार की दोपहर वह महाराजगंज क्षेत्र से मछली खरीद कर मिर्जापुर अपने फूफा के यहां जा रहा था। अभी वह औराई-मिर्जापुर मार्ग के सहसेपुर गांव के सामने पहुंचा ही था कि सामने से आ रही एक मैजिक की चपेट में आ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि बाबूलाल अपने पिता का इकलौता लड़का था, अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। मिर्जापुर जिले के लोहिया तालाब निवासी अपने फूफा रमेश चंद्र के यहां रहकर ही व्यापार करता था।
विज्ञापन
बाबूलाल की मौत की खबर सुनकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई पहुंचे और दहाड़े मार कर रोने लगे। पुलिस ने बाबूलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौका देखकर मैजिक चालक भाग गया। वहीं पुलिस मैजिक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।