फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lok Sabha Election Deputy CM Brajesh Pathak gave BJP membership SP leader Kunwar Pramod Chandra Maurya

UP Politics: डिप्टी CM ब्रजेश के मंच पर समर्थकों के साथ पहुंचे सपा के कद्दावर नेता, किया ये काम; गरमाई सियासत

Sat, 04 May 2024 07:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 04 May 2024 07:49 PM IST
सार

UP Politics: नामांकन वाले दिन सपा के कई कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना सपा के अलावा इंडिया गठबंधन के लिए झटके की तरह देखा जा रहा है। पूर्व प्रदेश सचिव ने पार्टी छोड़ने से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भी लिखा और पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Deputy CM Brajesh Pathak gave BJP membership SP leader Kunwar Pramod Chandra Maurya
भाजपा की सदस्यता लेते हुए सपाजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही लोकसभा में शनिवार को भाजपा उम्मीदवार डॉ. विनोद बिंद की नामांकन सभा में आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के मंच पर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी सियासी गलियारों में खूब चर्चा रही। एक तरफ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी पर्चा दाखिल कर रहे थे। दूसरी तरफ, उप मुख्यमंत्री के मंच पर पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री और सपा के पूर्व प्रदेश सचिव कुंवर प्रमोद चन्द्र मौर्य अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।

विज्ञापन


इसके अलावा गोपीगंज नगर पालिका के पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने भी भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री कुंवर प्रमोद चन्द्र मौर्य सपा के कद्दावर नेताओं में माने जाते हैं। बताया जाता है कि मौर्य समाज में इनकी अच्छी पकड़ है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ गोपीगंज पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता के भाजपा में शामिल होने से गोपीगंज में एक बड़े वर्ग पर प्रभाव पड़ना तय माना जा रहा है। इनके अलावा कुंवर प्रमोद की पुत्रवधू श्याम कुमारी मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी रविन्द्र पाल अपने समाज के सैकड़ों समर्थकों के साथ, पूर्व जिला सचिव सपा प्रदीप मौर्य, बृजलाल मौर्य, शिवपूजन मौर्य, सतीश गुप्ता समेत कई ने भाजपा का दामन थामा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed