{"_id":"570c089f4f1c1bae4a4a6d26","slug":"lohia-charge-of-distributing-housing-apatron","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया आवास अपात्रों को बांटने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया आवास अपात्रों को बांटने का आरोप
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपात्रों को भी लोहिया आवास, समाजवादी, विकलांग और विधवा पेंशन, राशन कार्ड का लाभार्थी बना देने से नाराज डीघ विकास खंड के किशुनदेवपुर गांव के लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने अपात्रों को मिलीं सुविधाओं की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।
दो दर्जन से अधिक की तादाद में पहुंचे ग्रामीणें ने मामले में कार्रवाई न होने पर शासन-स्तर पर भी शिकायत करने आैर आंदोलन करने की चेतावनी दी।ग्राम पंचायत सदस्य मोहम्मद इदरीस, रमेश कुमार, अशोक कुमार बिंद, रन्नो देवी, सोनिया बानों, बीडीसी अनिल कुमार, दीपा देवी, शंभूनाथ, हूब नारायण, गौरीशंकर, रमेश कुमार समेत दर्जना की तादाद में शिकायत करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि किशुनदेवपुर ग्राम को लोहिया गांव में शामिल किया गया है।
लेकिन, गांव में लोहिया आवास के लिए मानक के अनुरूप लाभार्थियों का चयन नहीं किया गया है। यही हाल समाजवादी, विधवा, आदि पेंशन और राशन कार्ड के लाभार्थियों के चयन में है। आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से पात्रों के चयन में धांधली की गई। इसके चलते गांव के गरीब, असहाय और पात्र लोग शासन की लाभकारी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। आरोप लगाया कि जो पात्र नहीं हैं, उन्हें भी लोहिया आवास लाभार्थी बना दिया गया है।