फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lock hanging on community toilet for 10 days

Bhadohi News: 10 दिनों से सामुदायिक शौचालय पर लटका ताला

Tue, 11 Jun 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lock hanging on community toilet for 10 days
सुरियावां। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर के बावन बीघा तालाब के पास सामुदायिक शौचालय पर 10 दिनों से ताला लटका हुआ है। इससे इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक निवासी अवधेश गुप्ता ने बताया कि सामुदायिक शौचालय में 10 दिनों से ताला बंद है। इसके पहले भी जब यह खुलता था तो एक-दो घंटे बाद बंद कर दिया जाता था। इस समय ताला बंद होने के कारण महिलाओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। अनुराग गौतम ने बताया कि इसको लेकर नगर पंचायत से मौखिक शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सविता देवी और पिंकी देवी ने कहा कि लोगों की सहूलियत के बनाया गया सामुदायिक शौचालय बंद है, लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है। अधिशासी अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि सामुदायिक शौचालय बंद है। इसकी जानकारी नहीं थी। इसे जल्द खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed