फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   LJP will hold the key to the government in the 2027 assembly elections: Rajiv

2027 के विस चुनाव में सरकार की चाबी लोजपा के पास रहेगी : राजीव

Sun, 08 Jun 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
LJP will hold the key to the government in the 2027 assembly elections: Rajiv
कौलापुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की पूर्वांचल मिर्जापुर की मंडलीय बैठक चकपरौना में हुई। इसमें पार्टी की नीतियों के साथ-साथ संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। वहीं, कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि 2027 के विस के चुनाव में सरकार की चाबी लोजपा के पास होगी। कहा कि दलित और शोषितों के लिए आवाज उठाने वाली पार्टी आने वाले पंचायत चुनाव में पूरी क्षमता के साथ लड़ेगी। इसकी तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करें। कहा कि पूरे देश में पासवान समाज के लोग सवा करोड़ से अधिक हैं, लेकिन आज तक पासी समाज से सीएम नहीं बनाया गया है। बताया कि उनकी पार्टी आने वाले चुनाव में समाज से सीएम बनाने की मांग करती है। 2027 के विस चुनाव में पार्टी समाज को बराबरी का हक देने की बात करेगी। दावा किया कि लोजपा के बिना किसी की भी सरकार नहीं बन सकती है। प्रदेश सचिव कमल तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव जितेन्द्र पासी, विकास पांडेय, विनय कुशवाहा, करन सोनकर, सर्वज्ञ पांडेय, छोटेलाल पासवान, अभिमन पासवान, डॉ. राजेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed