फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Live location of the plants planted will be available on Haritma app

Bhadohi News: हरितमा एप पर मिलेगी रोपे गए पौधों की लाइव लोकेशन

Mon, 14 Jul 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Live location of the plants planted will be available on Haritma app
ज्ञानपुर। जिले में नौ जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम 13 लाख 41 हजार पौधरोपण किया गया। अब इन पौधों की लाइव लोकेशन आप देख सकेंगे। इनकी जिओ टैंगिंग हरितमा एप पर की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसकी मानिटरिंग सीधे लखनऊ से की जाएगी। वन विभाग समेत सभी 26 विभागों को पौधरोपण के बाद फोटो संग जिओ टैगिंग करनी है। सभी विभाग को अगस्त के अंत तक टैगिंग प्रकिया पूरी करनी है।
विज्ञापन

जनपद को हरा भरा बनाने के लिए और वनावरण क्षेत्र के ग्राफ में वृद्धि करने के उद्देश्य से नौ जुलाई को विभिन्न स्थानों पर 26 विभाग के समन्वय से 13 लाख 41 हजार 700 पौधरोपण किया गया है। विभागीय अधिकारी, कर्मचारी हरितमा एप पर रोपे गए पौधों की लाइव जिओ टैगिंग करेंगे। लापरवाही पर विभाग को स्वत: जिम्मेदार माना जाएगा। इसकी निगरानी सीधे शासन स्तर से की जाएगी। एप पर सूखे हुए पौधों की जिओ टैंगिंग नहीं होगी। क्योंकि पौधा हरा होगा, तभी एप पर अपलोड होगा। टैगिंग की प्रकिया दो दिनों से शुरु है। अभी तक वन विभाग सहित कुछ विभाग को छोड़ दिया जाए, तो किसी अन्य विभाग ने टैंगिग नहीं शुरू नहीं किया है। शनिवार, रविवार को अवकाश होने के कारण कई विभाग के लोग टगिंग शुरू नहीं किए है। ये सोमवार से करेंगे। हरितपा एप पर टैंगिग को लेकर डीएम भी सख्त है। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। अभी तक 10 फीसदी पौधों का जिओ टैंगिंग हुआ है। पौधा सूखने न पाए, इसके लिए कर्मचारी तेजी से हरितमा एप पर जियो टैगिंग करेंगे।
विज्ञापन





टैगिंग का काम दो दिन पहले शुरू किया है, सभी विभाग का अपना आईडी पासवर्ड है। रोपे गए पौधों की लाइव जियो टैगिंग करनी है, जो प्रकिया चल रही है। वृहद पौधरोपण अभियान में 13.41 लाख पौधे रोपित किया गया था। विवेक यादव, डीएफओ भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article