फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Liquor contract between villages, women demonstrated

गांव के बीच शराब का ठेका, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 16 Sep 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Liquor contract between villages, women demonstrated
कोतवाली गोपीगंज के बि हरोजपुर गांव के मध्य में शराब का ठेका होने से नाराज महिलाओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट और कोतवाली पर विरोध-प्रदर्शन किया। ठेका को अन्यत्र स्थानांतरित कराने के लिए प्रार्थनापत्र डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग ठेकेदारों से मिलीभगत से नियमों को ताक पर रखकर दुकानें खोली गईं। सर्वे के दौरान भी ठेका का लाइसेंस न देने का विरोध किया गया जिसका कोई असर नहीं दिखा। मध्य गांव में देसी शराब का ठेका होने के कारण गांव के युवाओं की आदत बिगड़ रही है। आए दिन चोरी, छिनैती की घटनाएं हो रही हैं। छात्राएं, महिलाएं अभद्रता का शिकार हो रही हैं। एक सप्ताह पूर्व ही ठेका के पास स्थित एक मकान में घुस कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। शिकायत पर पुलिस न चोरी हुए सामान को बरामद करा सकी है न चोरों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है। स्थानीय लोगों के साथ ही पड़ोसी गांवों से आकर बड़ी संख्या में लोग शराब का सेवन कर महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। एक सप्ताह में उक्त देशी शराब का ठेका अन्यत्र स्थानांतरित नहीं कराया गया तो ग्रामीण आगे की रणनीति तैयार करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मनोरमा देवी, कबूतरा देवी, रामरति देवी, आरती देवी, शीला देवी, सुखना देवी, मंजू देवी, संजू देवी, सुशीला देवी, मिठाईलाल, बुधराम, कुलदीप, दीपू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed