फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lippan Tiraha was jammed for three hours, school vehicles got stuck

Bhadohi News: लिप्पन तिराहे पर तीन घंटे लगा रहा जाम, फंसे स्कूली वाहन

Wed, 23 Jul 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lippan Tiraha was jammed for three hours, school vehicles got stuck
भदोही। भदोही के लिप्पन तिराहे पर बुधवार को दोपहर में तीन घंटे जाम लगा रहा। जाम में स्कूली वाहन भी फंसे रहे। यह आए दिन की समस्या बन गई है। भीषण उमस भरी गर्मी में राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन

जाम का मुख्य कारण अतिक्रमण है। रास्ता खाली कराने के लिए सिविल पुलिस के साथ-साथ यातायात पुलिस दिनभर जूझती रहती है। अभी कुछ दिन पहले जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक में कालीन उद्यमियों ने लिप्पन तिराहे पर लगने वाले जाम की समस्या और इसके समाधान के लिए चर्चा की थी। इस पर डीएम-एसपी ने वहां ट्रैफिक मैनेजमेंट वन वे करने की बात कही थी। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को लोक निर्माण विभाग, उपजालाधिकारी भदोही और भदोही ईओ से एकमा पदाधिकारियों संग स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बैठक में बताया था कि लिप्पन तिराहे पर अतिक्रमण हटाने के लिए 142 लोगों को नोटिस दिया गया है। ताकि दुकनदार स्वयं से अतिक्रमण स्वयं हटा ले। यदि लोग खुद से अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed