फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lekhpals wore black armbands in protest against the anti-corruption drive

Bhadohi News: एंटी करप्शन के खिलाफ लेखपालों ने बांधी काली पट्टी

Sat, 22 Aug 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals wore black armbands in protest against the anti-corruption drive
औराई तहसील में एंटी करप्शन के खिलाफ काली पट्टी बांधकर कार्य करते लेखपाल। संवाद
ज्ञानपुर/औराई। जिले के तीनों तहसील में शुक्रवार को एंटी करप्शन के खिलाफ लेखपालों ने काली पट्टी बांध कर काम किया। शनिवार को समाधान दिवस के बहिष्कार की चेतावनी दी। अयोध्या में एक लेखपाल को गलत तरीके से एंटी करप्शन टीम की तरफ से गिरफ्तारी करने पर नाराजगी जताई। लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव परमार के निर्देश पर औराई, ज्ञानपुर, भदोही तहसील के लेखपालों ने सभागार में एकत्रित होकर काली पट्टी बांधकर कार्यों का विरोध जताया। लेखपालों ने कहा कि यदि भ्रष्ट एंटी करप्शन के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो अगली रणनीति तय की जाएगी। शनिवार को होने वाला थाना दिवस का भी बहिष्कार किया जाएगा और मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

आए दिन लेखपालों के ऊपर भ्रष्ट एंटी करप्शन टीम के द्वारा गलत ढंग से फसाने का कार्य किया जा रहा है जो सरासर नियम के विरुद्ध है।तहसील सभागार में बांह पर काली पट्टी बांधकर बैठे लेखपालों में तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, महामंत्री अरुण भारती, मुरलीधर पांडेय, रामवृक्ष, राजेश वर्मा, सोनू लाल गौतम, आनंद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed