फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Learn what the PM lentils and onion prices

पीएम क्या जानें दाल-प्याज का भाव

Mon, 24 Aug 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Mon, 24 Aug 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Learn what the PM lentils and onion prices
 कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से देश को लूटने का काम किया और अब भाजपा आई है तो प्रधानमंत्री को देश की समस्याओं के लिए समय नहीं है।
विज्ञापन

 वे केवल विदेशी दौरों पर हैं। उन्हें क्या पता भारत में दाल और सब्जी की क्या कीमत है। जनता को 60 रुपये किलो प्याज खरीद कर खाना पड़ रहा है। भाजपा ने तो सीधे मजदूरों के पेट पर लात मार दिया है।

वे रजपूरा में समाजवादी पार्टी के किसान, मजदूर, नौजवान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  मजदूर की रोजी कैसे चल रही है समाजवादी पार्टी जानती है।
विज्ञापन

पिछले तीन वर्ष के कार्यकाल में सपा सरकार ने किसानों, मजदूरों और  नौजवानों के लिए योजनाओं पर काम किया है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित कल्याण योजनाएं गिनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से कांग्रेस से भी सावधान रहने को कहा क्योंकि सत्ता से दूर रह कर कांग्रेस अब जनता का हितैषी होने का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा की सपा आम जन के मान सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
 प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री चुनाव में किए सभी वादे पूरा करने में लगे हैं। उन्होंने किसानों मजदूरों का दर्द समझा है। इसका उदाहरण प्रदेश के ढाई करोड़ कृषक और किसान दुर्घटना बीमाधारक बखूबी दे सकते हैं। इस दौरान विधायक जाहिद बेग और मधुबाला पासी ने भी संबोधित किया और प्रदेश सरकार द्वारा जिले को दी गई सौगातें गिनाईं।

 सम्मलेन की अध्यक्षता एडवोकेट गंगाराम यादव तथा संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया।
 मुख्य रुप से सपा जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी, एडवोकेट शोभनाथ यादव, एडवोकेट विकासयादव, हसनैन अंसारी, सुनीता यादव, दिलीप गुप्ता, अलीशेर खां,  जयप्रकाश यादव, रामकरण यादव, दिनेश यादव, पन्ना लाल यादव, मुख्तार हाशमी, अख्तर खां, काशी नाथ पाल, रामजस यादव, उमाशंकर यादव, भूपेंद्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, सचिन यादव, एबरार अहमद, विनोद यादव, दीपनरायण भारतीय, नान्हक यादव, जावेद खां, नूरआलम जीतू, राजकुमार यादव, कामिल अंसारी आदि भी मंचासीन रहे। इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री का हेलीकाप्टर दोपहर 12.30 बजे रजपूरा मैदान में उतरा जहां उनके स्वागत को होड़ मच गई। भदोही मंच पर पहुंचकर वरिष्ठ सपा नेताओं ने उनका 101 किलो की माला से  स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed