फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lawsuit sued

कुढ़वा के कोटेदार पर मुकदमा दर्ज- फालोअप

Thu, 12 Dec 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lawsuit sued
ज्ञानपुर/दुर्गागंज। अभोली विकास खंड के कुढ़वा गांव के कोटे की दुकान से 50 क्विंटल अनाज की घपलेजाबी में बुधवार को कोटेदार विनय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसडीएाम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। पूर्ति अधिकारी ने उक्त दुकान को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

कुढ़वा की ग्राम प्रधान संगम देवी ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कोटे की दुकान से अनाज बेचने की शिकायत की थी। उपजिलाधिकारी आशीष मिश्रा के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक सुरियावां संगीता यादव मंगलवार को जांच की तो अनाज भंडारण कक्ष में 50 क्विंटल गेहूं और चावल कम मिला, जबकि उठान के बाद अभी वितरण शुरू भी नहीं हुआ था। मामला गंभीर देखते हुए पूर्ति निरीक्षक ने पॉस मशीन को जब्त करते हुए आख्या एसडीएम को भेजी। उप जिला अधिकारी आशीष मिश्रा ने पूर्ति निरीक्षक की आख्या देखने के बाद कोटेदार विनय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की। एसडीएम की संस्तुति मिलने पर पूर्ति निरीक्षक ने दुर्गागंज थाने में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गागंज खुर्शीद अहमद ने बताया कि 3/7 अधिनियम के तहत कोटेदार पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed