फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Landed current

मंदि र के घंट में उतरा करेंट,श्रद्घालु झुलसा

Mon, 30 Sep 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Landed current
ज्ञानपुर। नगर के हृदयस्थली बाबा हरिहरनाथ धाम में लगे घंटे में रविवार को करंट उतरने से एक श्रद्धालु झुलस गया। इसकी खबर लगते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शशि पैथालाजी के संचालक डॉ.प्रेमशंकर वियोगी नवरात्र के पहले दिन दोपहर में मंदिर पहुंच कर दर्शन-पूजन किया। उसी दौरान घंटा-घड़ियाल बजाते समय करंट की चपेट में आकर गिर गए, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट लग गई। जिला अस्पताल में उनका उपचार कराया गया। वहीं दूसरी ओर नागरिकों ने बैठक कर समिति के खिलाफ नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि पहले से ही मंदिर में करंट उतर रहा है, लेकिन किसी की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिला प्रशासन से उक्त समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए मंदिर समिति को भंग करने की मांग की गई। इस मौके पर एसएन द्विवेदी, बंशीधर गुप्ता, ब्रह्मजीत शुक्ला, धर्मराज यादव, राजेश सिंह, मनोज पांडेय, अमरनाथ यादव, ओमप्रकाश देववंशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed