{"_id":"69bc5254ea8eb48aed076f17","slug":"land-mafias-are-taking-possession-but-the-hearings-are-not-happening-banarasi-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-140528-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: लालानगर टोल प्लाजा के पास बनेगा फुट ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: लालानगर टोल प्लाजा के पास बनेगा फुट ओवरब्रिज
विज्ञापन
लालानगर टोल के पास फुट ओवरब्रिज के लिए नापी का कार्य करती एनएचएआई की तकनीकी टीम। स्रोत जागरूक प
लालानगर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर लालानगर टोल प्लाजा के पास फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। एनएचएआई की टीम बृहस्पतिवार को टोल प्लाजा के पास पैमाइश करने पहुंची। एनएचएआई एस्टीमेट तैयार करेगी। इसके बाद फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर लालानगर प्लाजा के पास आए दिन सड़क क्रॉस करते समय दुर्घटनाएं होती हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए भाजपा सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने बीते दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके टोल प्लाजा के पास फुटओवर ब्रिज निर्माण की मांग की थी।
बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम ने टोल प्लाजा के पास स्थित कट के पास फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए पैमाइश की। बताया जा रहा है कि इस ब्रिज के निर्माण के बाद पैदल एवं दो पहिया वाहनों का आवागमन आसानी से हो सकेगा।
इससे क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा। टीम में शामिल अधिकारियों ने कहा कि पूरी रिपोर्ट नेशनल हाईवे अथॉरिटी के उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।