फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lamps will shine with the skill of little hands children of slums prepared lamps

Bhadohi:नन्हे हाथों के हुनर से जगमग होंगे दीप, मलिन बस्ती के बच्चों ने तैयार किया दीपक

Mon, 28 Oct 2024 10:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 28 Oct 2024 10:30 PM IST
सार

मलिन बस्ती के 70 बच्चों ने 5000 दीपक तैयार किए हैं। इनको बाजार में निजी संस्था की मदद से भेजा जा रहा है और उससे मिले पैसों से इनके घर भी रौशन होंगे। नन्हे हाथों का हुनर कहीं न कहीं ये कहने को मजबूर कर रहा है कि यही है सच्ची दीपावली।

विज्ञापन
Lamps will shine with the skill of little hands children of slums prepared lamps
हाथों से दीपक तैयार करते बच्चे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ज्ञानपुर में दीपावली पर्व को स्पेशल बनाने के लिए हर कोई खास तैयारी कर रहा है। इसी बीच मलिन बस्ती के 70 बच्चों की दिवाली को खुशियों से रौशन करने के लिए हिन्द फाउंडेशन ने खास पहल की है। संस्था में शिक्षा पा रहे बच्चे मिट्टी के दियों पर खास कलाकारी कर स्वदेशी कैंडल (मोमबत्ती) तैयार कर रहे हैं। बच्चों ने 5000 दिये तैयार किए हैं। इन दियों को बाजार में बेच कर इन बच्चों की दिवाली को रौशन किया जाएगा।

विज्ञापन





उत्साहित युवाओं का सामाजिक संगठन हिंद फाउंडेशन बीते दो सालों से जिले के मलिन बस्ती में रहने वाले बच्चों की शिक्षा को लेकर कार्य कर रहा है। संस्था के अधिकतर युवा पढ़ाई करने के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करते हैं। संस्था मलिन बस्ती के बच्चों को चिन्हित कर उनके अभिभावकों को प्रेरित करती है। जिससे वे बच्चों की पढ़ाई के लिए उनके पास भेजे। इस समय संस्था में करीब 70 बच्चे पढाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस दिवाली पर उनके त्योहार को खास बनाने और उनके अंदर कौशल विकास को लेकर विशेष पहल करते हुए बच्चों के द्वारा खास तरह का कैंडल तैयार किया जा रहा है। मिट्टी के दियों पर कलाकारी कर बच्चों के द्वारा बनाया गया कैंडल काफी आकर्षित करने वाला है। संस्था के सचिव हरिकिशन शुक्ला ने बताया कि संस्था में पढ़ाई करने वाले बच्चों के कौशल विकास के साथ बच्चों की दिवाली को खास बनाने के लिए यह पहल की गयी है। संस्था के बच्चों ने 5000 दिए तैयार किये हैं। संस्था बाजारों में स्टॉल लगाकर इन दियों को बेचेगी और इससे होने वाली आमदनी से बच्चों की दिवाली को खास बनाने के साथ ही उनकी पढ़ाई पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैसे तैयार किया गया दीपक

हरिकिशन शुक्ला ने बताया कि कुम्हारों के माध्यम से विशेष दिये तैयार कराए गए हैं। जिसमें दिल की आकृति के साथ अन्य आकर्षक डिजाइन के दियों को मंगाया गया। जिसके बाद बच्चों ने उस पर रंगों के माध्यम से विशेष कलाकारी की और उनमें हार्ड और साफ्ट मोम के मिक्सर और बस्ती डालकर उसे मोमबत्ती का रूप दिया गया है। बताया कि दिए को आकर्षक रूप देने के लिए बच्चों ने उसकी पैकिंग भी की है। बताया कि जीतू कुमार, मनोज, काजल, खुशी जैसे कुल 70 बच्चों ने बीते दो सप्ताह से दिन रात मेहनत कर इन दियों को तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed