फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lack of passenger facilities at railway station, passengers upset

रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव, यात्री परेशान

Wed, 15 Sep 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Lack of passenger facilities at railway station, passengers upset
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-हंडिया सेक्शन में एक हाल्ट व एक स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी है। कहीं खराब पड़े पेयजल स्टैंड तो कहीं टूटे ब्रेंच, गंदगी का अंबार ही स्टेशनों के प्लेटफार्मों नजर आता है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। अनलाक में मडुआडीह-रामबाग रेल खंड पर चलाई जा रही मात्र एक जोड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करने वाले सुशील कुमार, इश्तियाक आलम, अल्ताफ, विवेक कुमार, अजीत सिंह ने बताया कि मेमू पैसेंजर ट्रेन का लाभ सिर्फ सुबह-शाम मिल पाता है। जंगीगंज स्टेशन, सरायजगदीश हाल्ट पर न पेयजल की समुचित व्यवस्था है न बैठने की। खंड पर तीन वर्ष पूर्व रेल विकास निगम ने लगभग 800 करोड़ की परियोजना शुरु कर सुविधाएं मुहैया कराने का सपना तो दिखा दिया लेकिन अभी तक अपेक्षाएं अधूरी हैं। गत वर्ष तक वाराणसी से ज्ञानपुर रोड स्टेशन तक दो चरणों में विद्युतीकरण-दोहरीकरण का कार्य पूरा कर दूरदराज क्षेत्रों के लिए आरक्षित ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। तीसरे चरण में ज्ञानपुर रोड से हंडिया तक का कार्य कब पूरा होगा कार्यदाई संस्थाओं पर ही निर्भर है। यात्री सवाल करते हैं कि जब अनलाक में एक जोड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाई जा रही है तो यात्रियों को उतनी सुविधा भी देनी चाहिए थी जो नहीं दी गई। हाल्ट और स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पूर्व तक मिलने वाली सुविधाएं भी तहस-नहस हो जाने से बूंद-बूंद पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि दो चरण में पूर्ण होने वाली परियोजना वाले स्टेशन पर यात्री सुविधाएं मिल रही है। तीसरे चरण में शामिल हाल्ट और स्टेशन तब तक अभाव झेलेंगे जब तक कार्य पूरा नहीं हो जाता। यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर रेल प्रशासन सख्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed