फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   La gente que vuelve después de estar decepcionado con literas en los trene

ट्रेनों में बर्थ नहीं मिलने से मायूस होकर लौट रहे लोग

Mon, 16 May 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Mon, 16 May 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
La gente que vuelve después de estar decepcionado con literas en los trene
ट्रेनों में बर्थ नहीं मिलने से मायूस होकर लौट रहे लोग
 विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां हो गई हैं लेकिन छुट्टियां बिताने के लिए किसी कहीं जाने को ट्रेनों में बर्थ नहीं है। मुंबई के ट्रेनों में टिकटों की सर्वाधिक मारा मारी का दौर चल रहा है। आस पास के स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों में भी बर्थ नहीं मिलने से लोगों में भारी मायूसी है। तत्काल टिकटों के रूप में लोगों के पास विकल्प जरूर है लेकिन वह भी दलालों के चलते नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मुंबई की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। भदोही स्टेशन से रत्नागिरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन है जबकि गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस और भोपाल होकर जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस सप्ताह के सातों दिन चलती हैं लेकिन तीनो मई और जून तक फुल हैं। वाराणसी से मिर्जापुर होकर कई ट्रेनों का आवागमन होता है लेकिन उसमे भी जगह नहीं है। हर रोज तत्काल टिकट लेने के लिए भदोही स्टेशन के आरक्षण केंद्र में भीड़ लग रही है लेकिन मुश्किल से एक दो लोगों को ही टिकट मिल पाता है। इसको लेकर यात्रा की इच्छा रखने वालों में खासी मायूसी है। राजेंद्र यादव ने कहा कि रेलमंत्रालय वेटिंग टिकटों की प्रथा पर लगाम लगाना चाहती है। यह प्रथा तब लागू होनी चाहिए जब सरकार हमें ट्रेनों में बर्थ दे सके। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियां हो चुकी हैं ऐसे में बच्चों को घुमाने ले जाने का भी दबाव बढ़ गया है लेकिन टिकटें न मिलने से स्थिति खराब है।
विज्ञापन

टिकट लेने आए एक रेलयात्री ने बताया कि इस समय दलालों के पास टिकट तो मिल जाएगा लेकिन वे भारी भरकम कीमत मांग रहे हैं। इतना ही नहीं वे पहले से कराए आरक्षण टिकटों में दिए गए नाम का वोटर आईडी तक बनाकर दे रहे हैं। जिस पर रोक लगनी चाहिए। उधर स्कूलों में छुट्टियां होते ही हावड़ा और नई दिल्ली अथवा देहरादून लाइन पर भी टिकटों के लिए मारा मारी का दौर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed