फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Korana infection killed eight

कोराना संक्रमण ने ली आठ की जान

Sun, 09 May 2021 09:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Korana infection killed eight
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण से मौत की रफ्तार थम नहीं रही है। रविवार को कोरोना संक्रमण ने आठ लोगों की जिंदगी ले ली। इसमें से सात सरकारी अस्पताल में जबकि एक की निजी अस्पताल में मौत हुई। वहीं 87 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे अब एक्टिव केस संख्या 888 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सरकार ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू तक लगा दिया है, बावजूद इसके कोरोन बेकाबू होता जा रहा है। चार दिन तक संक्रमितों की संख्या गिरने के बाद रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 87 संक्रमित निकलें है जबकि आठ की मौत हो गई है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 6622 पहुंच गई है । वहीं 116 ने उपचार के बाद कोरोना को मात दी है। पिछले साल से अब तक 5617 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार अब तक 102 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। नए मिले संक्रमितों में मवइयां हरदोपट्टी में दो, गोपुर में दो, ज्ञानपुर में चार, वर्जी में एक, भगवानपुर एक, बारीपुर में दो, धनतुलसी में दो डीघ में एक, नवधन में एक, कलीजरा में एक, सुरियावां में सात, बरदहां में दो, अमवां में एक, चौरी में एक, भदोही में पांच, रजपुरा में एक, सोनखरी में एक कंसापुर में एक, मोढ़ में एक समेत अन्य क्षेत्रों में मरीज मिले हैं। इसके बावजूद लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे है। बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे है। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना नियमों का जमकर धज्जियां उड़ाने का सिलसिला जारी है। इससे कोरोना को बढ़ावा मिलने के आसार बढ़ जा रहे है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि आठ संक्रमित मरीजों का इलाज दौरान मौत हो गई है। जबकि 87 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। कोरोना संक्रमण से खुद का बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed