{"_id":"6a8ca940d97324ed860bdf36","slug":"khelo-india-samvad-to-be-held-on-august-27-event-to-take-place-at-two-locations-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-147679-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, दो स्थानों पर आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, दो स्थानों पर आयोजन
विज्ञापन
केएनयू में खेलो इंडिया की जानकारी देती कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मधु। संवाद
- फोटो : Archive
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से जिले में ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, प्रतिभा विकास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। कार्यक्रम के जरिए खेल क्षेत्र में देश की प्रगति और भविष्य की संभावनाओं को लेकर युवाओं से संवाद भी किया जाएगा।
काशी नरेश विश्वविद्यालय में सोमवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मधु ने बताया कि 27 अगस्त को काशी नरेश विश्वविद्यालय और केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजन होगा। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद दोनों कार्यक्रम स्थलों पर स्थानीय स्तर पर ‘युवा संवाद’ आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के सांसद, स्थानीय खेल प्रतिभाएं और युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जनप्रतिनिधि युवाओं को संबोधित करेंगे और खेल एवं युवा विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। ‘खेलो इंडिया संवाद’ के जरिए युवाओं की आकांक्षाओं, विचारों और सुझावों को सुनने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने, युवा नेतृत्व और शासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।