फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Khamaria chairman's administrative authority restored

खमरिया चेयरमैन का प्रशासनिक अधिकार बहाल

Sat, 19 Feb 2022 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Khamaria chairman's administrative authority restored
ज्ञानपुर। नगर पंचायत खमरिया के चेयरमैन नंदलाल मौर्य का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल हो गया। डस्टबीन घोटाले में शासन ने अधिकार को सीज किया था। जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने उक्त आदेश को ही निरस्त कर अधिकार बहाल कर दिया। खमरिया नगर पंचायत में डस्टबीन खरीद में अनियमितता सामने आई थी। जिस पर अपर मुख्य सचिव रजनीश दूबे ने 11 नवंबर 2021 को चेयरमैन नंद कुमार मौर्य का अधिकार सीज कर दिया। उक्त आदेश के खिलाफ चेयरमैन ने रीट याचिका दाखिल कर आदेश को चुनौती दी। न्यायालय ने मामले में शासन के आदेश को निरस्त कर दिया। चैयरमैन ने कहा कि उन्हें परेशान करने के लिए आरोप लगाए गए थे। न्यायालय पर पूरा भरोसा था और न्याय मिला। अधिकार बहाल होने पर नगर के संजय मौर्य, विनोद राय, करिया कन्नौजिया, मोहनलाल मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, अमल बहादुर, राजू मौर्य, श्यामबहादुर पटेल, रत्नेश कुमार, मल्लु, मुन्ना, अनिल कुमार, मनोज गौतम ने माला पहनाकर स्वागत किया। बताते चलें कि नवंबर में चेयरमैन का अधिकार सीज होने पर एसडीएम को प्रशासक बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed