फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   kebal baaks jala, teen upakendron kee aapoorti thap

केबल बाक्स जला, तीन उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप

Tue, 19 Apr 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
kebal baaks jala, teen upakendron kee aapoorti thap
गोपीगंज के कौलापुर में शार्टसर्किट से जले हाईटेंशन केबिल बाक्स को बदलते कर्मचारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/सीतामढ़ी। चढ़ते तापमान संग बिजली संकट भी गहरा गया है। सोमवार की रात कौलापुर में हाईटेंशन तार का केबल ब्रस्ट होने से डीघ के तीन उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति रुक गई है। इससे 100 से अधिक गांव में 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। ट्रांसफार्मर जलने और अघोषित कटौती भी कोढ़ में खाज का काम कर रही है। गोपीगंज के गिराईं स्थित 132 केवीए उपकेंद्र से निकली 11 हजार हाईटेंशन का केबल बाक्स कौलापुर के समीप सोमवार की रात ब्रस्ट हो गया। इससे विद्युत उपकेंद्र सीतामढ़ी, सेमराध और वहिदानगर उपकेंद्र से जुड़े 100 से अधिक गांवों में सोमवार आधी रात से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। मंगलवार को शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। एक ओर अघोषित बिजली कटौती और बार-बार की ट्रिपिंग से उपभोक्ता त्रस्त है तो दूसरी ओर 18 घंटे से भी अधिक समय से बिजली आपूर्ति बंद होने से लोग बिजली के लिए बिलबिला गए हैं। लोगों के मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहा है जिससे पेयजल के लिए लोग परेशान हैं। कोइरौना, मठहा, डीघ आदि समूह पेयजल इकाइयां भी ठप पड़ी हुई है। कटौती से सीतामढ़ी नारेपार, बारीपुर, मनोहरपुर, केवटाही, कुढ़वा, बनकट, कटरा बाजार, डीघ, अरई, खेमापुर, इटहरा, कुड़ीकला, कुड़ी खुर्द, शांतिपुर, बहपूरा, मवैयाथान सिंह, शेरपुर, लखनपुर भदरांव, धनतुलसी कलातुलसी, कलिक मवैया, बसगोती मवैया, भुर्रा, छेछुआ, भीखीपुर, भावापुर समेत 100 से अधिक गांव के लोग प्रभावित है। चौरी उपकेंद्र से जुड़े 90 से अधिक गांव में भी अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। मोमिनपुर में सोमवार की शाम से लोकल फाल्ट के कारण आधे बस्ती की बिजली गुल है। जिससे लोगों को सबमर्सिबल से पानी की आपूर्ति की जा रही है।

सुरियावां नगर में जले पावर ट्रांसफार्मर से केबिल खोलते लाइनमैन। संवाद

सुरियावां नगर में जले पावर ट्रांसफार्मर से केबिल खोलते लाइनमैन। संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed