{"_id":"5776cc0a4f1c1b0b7279b806","slug":"kaulapur-two-crore-project-inaugurated","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौलापुर में दो करोड़ की परियोजना का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौलापुर में दो करोड़ की परियोजना का शिलान्यास
bhadohi hindi news
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने शुक्रवार को सांसद आदर्श गांव कौलापुर में दो करोड़ की पेयजल परियोजना का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया। ओवर हेड टैंक, रिंग बोरिंग और बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन किया। कहा कि 2017 में सपा विकास के दम पर जनता से वोट मांगेगी। बसपा के भ्रष्टाचार और भाजपा के खोखले वायदे को जनता ने देख लिया है।
समारोह में बोलते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार के दो साल बीत चुके हैं लेकिन कोई वायदा पूरा नहीं हो सका। गलत नीतियों से महंगाई जहां दिन ब दिन बढ़ रही है वहीं भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। सीमा पर सेना के जवानों की हर रोज हत्या हो रही है तो बेरोजगारी मुंह बाए खड़ी है। इसके पूर्व विधायक ने दो करोड़ सात लाख की पेयजल परियोजना का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास और भूमिपूजन किया। उन्होंने कौलापुर के सभी लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन दिलाने का भरोसा दिलाया। विधायक ने ज्ञानपुर विधानसभा को माडल बनाने की बात कही। जल निगम के अधिशासी अभियंता एसएन तिवारी ने कहा कि दो माह के अंदर ही गांव में पानी की आपूर्ति की जाएगी। नौ किमी पाइपलाइन, 200 किलो लीटर का ओवरहेड टैंक जिसकी उंचाई 18 मीटर होगी। उन्होंने बताया कि कलनुआं गांव में 20 लाख की लागत से ओवर हेड टैंक और पंप के लिए धन अवमुक्त हो गया है। इसके पूर्व ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर जिला महासचिव राजितराम यादव, ग्राम प्रधान रत्नेश मिश्र, राहुल दूबे, विनोद मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।