फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kameshwar Nath Elected District President of Lekhpal Association

कामेश्वर नाथ लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित

Mon, 30 May 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kameshwar Nath Elected District President of Lekhpal Association
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें कामेश्वरनाथ मिश्र को जिलाध्यक्ष और कांटे के मुकाबले में अनुराग जिला मंत्री निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

रविवार को कॉलेज परिसर में लेखपाल संघ के निर्वाचन को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। दोपहर तक बड़ी संख्या में लेखपाल पहुंच गए। निर्वाचन प्रेक्षक विनोद कुमार यादव और निर्वाचन अधिकारी तेज प्रताप सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिलाध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। जिसके लिए 200 मत पड़े। इसमें कामेश्वर को 118 और शैलेश कुमार यादव को 63 मत मिले, जबकि एक मत अवैध घोषित कर दिया गया। जिला मंत्री के लिए अनुराग चौधरी और आनंद कुमार के बीच मुकाबला रहा। अनुराग को 97 और आनंद को 84 मत मिले। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए लवकुश त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रोहन कुमार यादव, उप मंत्री के लिए विमलेश मौर्य, कोषाध्यक्ष के लिए रामराज यादव और आडिटर के लिए पूजा शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित हुईं। अंत में निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर अवधेश तिवारी, अमृतलाल यादव, विनोद बहादुर सिंह, ओंकारनाथ, रजनीश बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed