फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kalpa is like a tree. Bhagwat story

कल्प बृक्ष के समान है भागवत कथा

Fri, 26 Nov 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kalpa is like a tree. Bhagwat story
सीतामढ़ी। पंचवटी धाम ओझापुर बेरवां पहाड़पुर में चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बृहस्पतिवार को आचार्य शरद कृष्ण पांडेय ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की सुंदर मनोहारी कथा सुनाकर भागवत प्रेमियों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा सुनाते हुए कहा कि भागवत कथा कल्प बृक्ष के समान है। भागवत कथा इस भव सागर से पार कराने का सुगम साधन है। आचार्य जी ने रास पंचाध्यायी का वर्णन करते हुए कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं। जो भगवत भक्त ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गायन करता है वह इस भव सागर से पार हो जाता है और उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है। कथा सुनाते हुए आचार्य ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया। और महारास लीला के द्वारा ही जीवात्मा और परमात्मा का मिलन हुआ। जीव और ब्रह्म के मिलन ही महारास हैं। भजन, संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में भागवत प्रेमी कथा रसपान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed