{"_id":"6a8b51089c47d416c70b6ca5","slug":"kabaddi-kurmaicha-and-ghorawal-win-matches-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-147637-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी : कुरमैचा और घोरावल ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी : कुरमैचा और घोरावल ने जीते मैच
विज्ञापन
कुरमैचा में अंतर्जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
शिवा कबड्डी क्लब की ओर से कुरमैचा गांव में रविवार को डे-नाइट अंतरजनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कई टीमों ने भाग लिया।
कुरमैचा और घोरावल ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। देर रात तक जीत के लिए खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। शुभारंभ पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद ने किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें। प्रतिस्पर्धा एवं आगे बढ़ने का प्रयास करें। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। प्रारंभिक मैच साकेत नगर कुरमैचा और पूरेभान के बीच हुआ।
जिसमें कुरमैचा 33-13 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में जिगनौरी घोरावल ने अकेलवां को 40-18 से हराया। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख हंडिया सुरेश चंद्र मौर्य, कमला शंकर महतो, रंजीत बिंद, सरिता बिंद, संगीता बिंद, वीरेंद्र, दीपक, उपेंद्र कुमार, विवेक कुमार, बिहारी लाल, राजेश यादव माैजूद रहे। संवाद