फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   June is hotter than May, sunshine increases trouble

Bhadohi News: मई की अपेक्षा तपने लगा जून, धूप ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 03 Jun 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
June is hotter than May, sunshine increases trouble
ज्ञानपुर। जिले के मौसम में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। मई की अपेक्षा जून का शुरुआती सप्ताह लोगों को चुभने लगी है। धूप की तल्खी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गर्मी से राहत मिलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को धूप बदन में इस कदर चुभी की राहगीरों का राह चलना दूश्वार हो गया। तापमान 42.2 डिग्री के पार रहा। मई की अपेक्षा जून का शुरुआती दो दिन तपन भरा रहा। पहले दिन रविवार को तापमान 40 डिग्री, तो दूसरे दिन सोमवार को 42.2 डिग्री रहा, जो अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा गर्म रहा। सोमवार को तल्ख धूप होने के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से पहले सोचने को मजबूर रहे। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। बिना गमछा, रुमाल के दोपहर में सफर करना दूभर रहा। गर्म हवाओं के कारण चेहरे झुलस गए। जैसे-तैसे लोग मंजिल तक पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग ने आगे और गर्मी पड़ने का अंदेशा व्यक्त किया है। हर साल मई तपती थी, जून में उसका सितम बरकरार रहता था, लेकिन इस बार मई नहीं तपी, लेकिन जून तपने लगा है। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि गर्मी का असर अभी बरकरार रहेगा। जिले में बीते चार दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री से अधिक है। इससे गर्मी से और राहत मिलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार दिन का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। कहा मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम बना रहेगा। दोपहर में तल्ख धूप, तो शाम को मौसम में नमी का संयोग बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed